November 2, 2026 8:59 pm

निघासन में 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, डिप्टी सीएम से की शिष्टाचार भेंट

निघासन लखीमपुर खीरी नगर क्षेत्र में प्रस्तावित 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए गायत्री शक्तिपीठ निघासन के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं इसी क्रम में गायत्री शक्तिपीठ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें महायज्ञ में पधारने का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने महायज्ञ के उद्देश्य, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को विस्तार से साझा किया गायत्री शक्तिपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह विराट महायज्ञ जनकल्याण, राष्ट्र-उन्नति और विश्व शांति की भावना को समर्पित होगा। कार्यक्रम के दौरान वेद मंत्रों के उच्चारण, सामूहिक आहुतियां, प्रवचन, ध्यान-साधना और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है नगर में यज्ञशाला निर्माण, आवास, जल, विद्युत, सुरक्षा और यातायात जैसी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें