संपादक: नीलेश वर्मा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!PNP NEWS, वाराणसी | 21 दिसंबर (रविवार)
वाराणसी पुलिस को गुमशुदगी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते रविवार को कलेक्टरी फार्म परिसर में एक संदिग्ध अवस्था में घूम रही किशोरी को स्थानीय लोगों ने देखकर पूछताछ की। पूछे जाने पर किशोरी ने अपना नाम सबिया बताया और खुद को रामनगर थाना क्षेत्र का निवासी बताया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राय वर्मा को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी से पूछताछ शुरू की गई। पुलिस व मीडिया से बातचीत में यह जानकारी सामने आई कि किशोरी 17 दिसंबर को अपने घर से लापता हो गई थी।
करीब 7 दिन बाद किशोरी को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर चौराहे के पास सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता उसकी जबरन शादी कराना चाहते थे, जिसका वह विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर घर में विवाद और मारपीट होती थी, जिससे परेशान होकर वह कुछ दिनों के लिए घर छोड़कर चली गई थी।
मंडुवाडीह थाना पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि किशोरी के लापता होने के संबंध में रामनगर थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज था। बरामदगी के बाद किशोरी को रामनगर थाना को सौंप दया गया, जहां उसे उसके माता-पिता से मिलवाया गया।
पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।











