संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया बलिया। कोडरहा नौबरार जयप्रकाशनगर पंचायत में बिना किसी सरकारी पद पर रहते हुए प्रधान प्रतिनिधि रामबाबू यादव उर्फ राम द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। उन्होंने अपने निजी प्रयासों से गांवों में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई, पंचायत के सभी प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले 1263 बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग का वितरण किया, साथ ही गरीब एवं असहाय परिवारों के शादी-विवाह में आर्थिक सहयोग भी किया। बाढ़ जैसी आपदा के समय पीड़ित परिवारों को राशन और तिरपाल उपलब्ध कराकर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की। वहीं बाबू के डेरा चट्टी पर बरसात के पानी से आवागमन बाधित होने की सूचना मिलते ही पंप सेट के माध्यम से जल निकासी कराकर रास्ता सुचारु कराया। इसके अलावा बिंद के टोला में अग्नि पीड़ित परिवार के लिए टीन शेड का निर्माण कराना तथा पंचायत में एक भव्य मंदिर का निर्माण कराना भी उनके उल्लेखनीय कार्यों में शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि ये सभी कार्य रामबाबू यादव ने बिना किसी पद और सरकारी फंड के किए हैं, जो अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि यदि कोडरहा नौबरार जयप्रकाशनगर की जनता उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपती है, तो सरकार से मिलने वाले प्रत्येक फंड का उपयोग पारदर्शिता के साथ पंचायत के सर्वांगीण विकास में किया जाएगा। उनका सपना पंचायत को स्मार्ट और हाईटेक बनाना है। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित लोगों—संतोष सिंह, रामायण यादव, रविंदर सिंह, गजेंदर सिंह, आशु सिंह, प्रेम किशोर सिंह उर्फ “बड़े”, टुनटुन यादव, शिक्षक नन्दजी यादव, शिक्षक रामायण यादव तथा नन्दलाल यादव—ने रामबाबू यादव द्वारा किए गए सभी सामाजिक और विकासात्मक कार्यों की खुले दिल से सराहना की। ग्रामीणों में यह विश्वास गहराता जा रहा है कि ऐसे कर्मठ और जनसेवी व्यक्ति के नेतृत्व में पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकती है।











