November 2, 2026 5:58 pm

बदायूं(u p) :शीतलहर से ठिठुरा बदायूं, DM के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद

लोकेशन: बदायूं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट: मनोज यादव

बदायूं जिले में अत्यधिक कोहरा एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य के हित में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी की अनुमति के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिले के सभी परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक दिनांक 19 एवं 20 दिसंबर को अवकाश रहेगा।

आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें