November 2, 2026 6:01 pm

हरियाणा समाचार: धारूहेड़ा नगर पालिका में पार्षद पद के लिए आरक्षण सूची जारी, जानिए कौन सा वार्ड है रिजर्व

धारूहेड़ा 18 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नगरपालिका में आगामी चुनावों को लेकर वार्डों में पार्षद पद के लिए गुरुवार को आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

नगरपालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड नंबर 4 और 14 आरक्षित किए गए हैं, जबकि वार्ड नंबर 6 को अनुसूचित जाति महिला के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग ए के लिए वार्ड नंबर 7 महिला आरक्षित किया गया है और वार्ड नंबर 11 को पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। पिछड़ा वर्ग बी के लिए वार्ड नंबर 8 आरक्षित किया गया है, जबकि वार्ड नंबर 13 को पिछड़ा वर्ग बी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

इसके अलावा महिला आरक्षण के अंतर्गत वार्ड नंबर 15, 16 और 17 को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इन वार्डों में अब केवल महिला प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में उतर सकेंगी। आरक्षण सूची के सामने आने के बाद कई दावेदारों की रणनीति बदलती नजर आ रही है। कुछ वार्डों में नए चेहरे सामने आने की संभावना भी जताई जा रही है। यह आरक्षण राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार लककी ड्रा से तय किया गया ।हैआरक्षण का उद्देश्य नगर निकायों में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देना और सामाजिक संतुलन बनाए रखना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें