November 2, 2026 11:27 pm

BALLIA NEW: SCEIR पोर्टल की मदद से बांसडीह पुलिस ने बरामद किया गुमशुदा मोबाइल।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया । थाना बांसडीह पुलिस ने तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए एक गुमशुदा मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में किया गया, जिसमें थाना बांसडीह पुलिस टीम को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, आवेदक का मोबाइल फोन थाना क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। इस संबंध में मोबाइल स्वामी द्वारा थाना बांसडीह में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर मोबाइल को ट्रैक करने की प्रक्रिया शुरू की।

CEIR पोर्टल पर निरंतर निगरानी और तकनीकी प्रयासों के क्रम में पुलिस टीम ने 17 दिसंबर 2025 को मोबाइल फोन को बरामद कर नियमानुसार उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। अपना मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामी ने बांसडीह पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने पर सूचना दें, जिससे CEIR पोर्टल के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें