संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बलिया। जनपद बलिया के थाना रेवती में पंजीकृत मुकदमा संख्या 372/2025 से जुड़े 15,000 हजार के इनामी अभियुक्त को एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। एसटीएफ वाराणसी यूनिट को यह सफलता क्षेत्राधिकारी एसटीएफ वाराणसी श्री शैलेष प्रताप सिंह के निर्देशन में प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अयोध्या सिंह उर्फ कच्छ बहादुर सिंह (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कमला सिंह, निवासी ग्राम छेड़ी, थाना रेवती, जनपद बलिया के रूप में हुई है।एसटीएफ टीम ने अभियुक्त को 16 दिसंबर 2025 को अपराह्न 2:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या–3, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली से गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना रेवती में दर्ज मुकदमा संख्या 372/2025, धारा 109(1), 115(2), 118(1), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना स्थानीय पर दाखिल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय, जनपद वाराणसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली एसटीएफ टीम में उपनिरीक्षक शाहजादा खान, उपनिरीक्षक विनय मौर्य, मुख्य आरक्षी सतपाल सिंह, रविशंकर सिंह, राहुल सिंह, रविशंकर यादव, धनंजय श्रीवास्तव एवं धीरेंद्र चौबे शामिल रहे।











