November 2, 2026 8:48 pm

हरियाणा समाचार: खेलों को मिलेगा नया मंच, राव इंद्रजीत सिंह करेंगे सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

रेवाड़ी, 17 दिसंबर चीफ ब्यूरोदीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सान्निध्य में 27 से 29 दिसंबर तक तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह में किया जा रहा है। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव में भाग लेंगे। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा 22 दिसंबर तक जारी रहेगी।

विधायक अनिल यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं और खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ही उनके मार्गदर्शन में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव-2025 का आयोजन करवाया जा रहा है। खेल महोत्सव में रजिस्ट्रेशन के लिए https://hudle.in/pages/sansad-khel-mahotsav-2025 पोर्टल पर टीमें व खिलाड़ी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि 22 दिसंबर तय की गई है।

उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए एक खिलाड़ी के लिए रजिस्ट्रेशन का शुल्क 50 रुपए व टीम के लिए 200 रूपए रखा गया है। तीन दिन तक चलने वाली इन खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी नेशनल स्टाइल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, एथलेटिक्स, जूडो व जिम्रास्टिक आदि स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह 27 दिसंबर को गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

विधायक ने बताया कि गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एथलेटिक्स व बॉक्सिंग, रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में कबड्डी (एनएस), फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक, हॉकी तथा डीएवी पुलिस लाइन नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं, जिससे कि अन्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें