November 2, 2026 11:14 pm

बलिया समाचार:77.86 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुबहड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान के नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम 14 दिसंबर 2025 को थाना दुबहड़ पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग में लगी थी। इसी दौरान निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के अर्धनिर्मित पुल के पास ग्राम जनाड़ी से एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सागर कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी सादिकपुर लगरू, सम्पतचक गुलजारबाग, थाना आलमगंज, जिला पटना (बिहार), उम्र लगभग 22 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से ऑफिसर च्वाइस टेट्रा पैक 180 एमएल के 337 पाउच, रॉयल स्टैग 780 एमएल की 8 बोतलें तथा किंगफिशर बीयर 500 एमएल की 8 बोतलें बरामद की गईं। कुल बरामद अवैध शराब की मात्रा 77.86 लीटर बताई गई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना दुबहड़ पर मु.अ.सं. 140/2025, धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें