November 3, 2026 10:42 pm

हरियाणा समाचार:राव इंद्रजीत का भरोसा; रेवाड़ी को मिलेगी नई पहचान; RRTS देगी रफ्तार

रेवाड़ी, 14 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गांव बाम्बड़ में कूडिय़ाराम की मूर्ति का अनावरण किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट से जल्द ही आरआरटीएस की मंजूरी मिलने जा रही है। आरआरटीएस के निर्माण के बाद रेवाड़ी व बाबल की सूरत तेजी से बदलेगी। केंद्रीय मंत्री का गांव में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री ने गांव में रोड के निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम के संयोजक एवं कूडिय़ाराम यादव के पुत्र सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गबरू, हरीश यादव और उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि मूर्ति स्थापित करके अपने पूर्वजों का मान-सम्मान बढ़ाने का नेक कार्य किया है। हम सभी को अपने पूर्वजों को याद रखते हुए उनके सम्मान में ऐसे कार्य करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में पूरे देश और प्रदेश सहित रेवाड़ी जिले का भी तेजी से विकास हो रहा है। रेवाड़ी युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के साथ-साथ नेशनल हाईवे, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। जिले में विभिन्न तरह की संस्थाएं स्थापित होने से लोगों को इनका लाभ मिल रहा है। आज रेवाड़ी का देश-विदेश में डंका बज रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की ओर रखी गई मांगों को भी उचित कार्रवाई करते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से रेवाड़ी का चहुंमुखी विकास हो रहा है। एम्स का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और आने वाले दिनों में रेपिड मेट्रो का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कूडिय़ाराम यादव की मूर्ति स्थापित करने के लिए सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गबरू, हरीश यादव, राहुल यादव और प्रदीप यादव सहित पूरे परिवार की सराहना की।

इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, चेयरमैन कंवर सिंह, अनिल रायपुर, सरपंच प्रवीन चौधरी, कार्तिक, रामसिंह और मनोज सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें