संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बलिया। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर बलिया पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बांसडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। थाना क्षेत्र एवं अन्य स्थानों पर विभिन्न आवेदकों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे, जिसके संबंध में संबंधित मोबाइल स्वामियों द्वारा थाना बांसडीह पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा सभी मोबाइलों को CEIR पोर्टल पर पंजीकृत कराया गया। लगातार मॉनिटरिंग और तकनीकी प्रयासों के परिणामस्वरूप शुक्रवार को 10 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद कर लिए गए। बरामद मोबाइल फोन विधिवत सत्यापन के उपरांत उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। अपने मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने बांसडीह पुलिस के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।











