November 2, 2026 10:26 pm

हरियाणा समाचार:रेवाड़ी में बड़े बदलावों की तैयारी, विधायक ने जन सुझाव भी लिए

रेवाड़ी, 5 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी के नागरिकों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर संकल्पित है। शहर भर की सड़कों और गलियों को दुरुस्त किया जा रहा है। विधायक ने अपने आवास पर आमजन की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही निवारण करवाया।

लक्ष्मण सिंह यादव ने जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही निवारण कराया और कुछ जनसमस्याओं के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए।

विधायक ने बताया कि निष्पक्ष रूप से रेवाड़ी के विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के निष्पक्षता पूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है और जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर धरातल पर उतार रही हैं। रेवाड़ी क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को भी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें