November 2, 2026 9:40 pm

हरियाणा समाचार: बावल के लिए 4.99 करोड़ की ग्रांट जारी; विकास कार्यों में आएगी तेजी: डॉ. कृष्ण कुमार

रेवाड़ी, 5 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बावल विधासभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ 99 लाख 25 हजार रुपए की विकास राशि जारी की है। बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि इस राशि से क्षेत्र के गांवों में एससी चौपाल, व्यायामशालाओं, बीपीएल कॉलोनियों के रस्ते, खेल स्टेडियम सहित अनेक विकास कार्य होंगे।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बावल विधानसभा के विकास के लिए 4 करोड़ 99 लाख रुपए की स्पेशल ग्रांट जारी की है इससे जल्द ही गांवों में सड़कों, जोहड़ों, चौपाल, श्मशान घाट और खेल स्टेडियम सहित अनेक विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि नए साल से ये विकास कार्य शुरू हो जाएंगे और गांव से शहर को जोड़ने वाली सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं और प्रदेश की जनता ने विकास कार्यों के कारण ही भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि सरकार भेदभाव की राजनीति से दूर रहते हुए करते हुए बिना खर्ची, बिना पर्ची के नौकरी दे रही है। उन्होंने बताया कि बावल प्राणपुरा रोड फोरलेन होगा। इसमें वन विभाग के पड़ों का मामला निपट गया है। एचएसआईडीसी की सड़कों का नवीनीकरण शुरू किया जा चुका है। दिल्ली जयपुर हाईवे पर सर्विस रोड का नवीनीकरण हो चुका है। पुल का निर्माण कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर वो खुद विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी के साथ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्यों की हर महीने समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के कुशल मार्गदर्शन में बावल क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

बावल विधानसभा क्षेत्र का विकास कार्य तेजी से करवाने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव, जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट, उपाध्यक्ष जीतू चेयरमैन, समाजसेवी यशु चेयरमैन, समाजसेवी यतेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष खोरी सरपंच नरेश यादव नरू, बावल मंडल अध्यक्ष रमेश लोर झाबुआ, खोल मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव ढाणी शोभा, एनिमेट पर्सन जीवनराम गर्ग, महामंत्री प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर, एडवोकेट निहाल सिंह चौकन, सूर्यकांत रेवाड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक डा. कृष्ण कुमार का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें