November 2, 2026 10:31 pm

वाराणसी घूमने निकले सात कलाकारों की कार दर्दनाक हादसे का शिकार, दो की मौत पाँच गंभीर।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में संचालित एक आर्केस्ट्रा पार्टी के सात कलाकार वाराणसी भ्रमण के लिए निकले थे, लेकिन यात्रा के दौरान उनका सफर एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित बैरिया–मांझी मार्ग पर चाँददीयर पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर आगे खड़े एक ट्रेलर में कार पीछे से जा भिड़ी। बताया जाता है कि कार चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चाँददीयर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा। यहाँ चिकित्सकों ने कार चालक, वैशाली निवासी अंशु सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल छपरा रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक अन्य घायल किशोर अर्थी घोष ने भी दम तोड़ दिया। घायलों में वैशाली निवासी रौशन कुमार (27) व केशव कुमार (23), कोलकाता निवासी नेहा राय और शौकत अली (29) तथा वेस्ट बंगाल निवासी अपर्णा (27) का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार पाँचों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें