तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)। हल्दी चट्टी क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार रात लगभग 1 बजे से 2 बजे के बीच टेंपो और स्कॉर्पियो की आमने–सामने जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुँचे तथा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया, मो. फहीम कुरैशी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
Views: 382











