November 2, 2026 10:31 pm

मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत आमसभा संपन्न*

पीएनपी न्यूज़  रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आगर मालवा। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में कोर कमेटी के निर्णय अनुसार मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत प्रदेश भर में कोर कमेटी के मेंबर की अध्यक्षता में 500 आम सभा का आयोजन का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत आगर मालवा में आम आदमी पार्टी की आम सभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 30 नवंबर को देवनारायण परिसर मारू बरडिया आगर मालवा में आयोजित किया गया! इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश कोर कमेटी सदस्य महेश मनचंदिया का आप पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सह सचिव सुनील सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान देवास एवं आगर मालवा की जिला कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष संजय मालवीय, ईश्वर अजमेरिया मंगल पांडे जी दिनेश मालवीय राकेश जी खारोल सालरिया सीतामऊ अजय मालवीय, सुजानसिंह बगड़ावत, शिवनारायण ठाकुर, बजेसिंह प्रजापति लक्ष्मण सिंह राजपूत श्याम सिंह बगड़ावत साथ ही काफी संख्या में आमजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मालवीय जी द्वारा किया गया जिला सचिव ईश्वर अजमेर जी ने आभार व्यक्त किया यह जानकारी जिलाअध्यक्ष संजय मालवीय ने दी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें