November 2, 2026 9:44 pm

शेमुशी विद्या पीठ में वार्षिक खेल उत्सव का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। शेमुशी विद्या पीठ, बैरिया में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। एक सप्ताह तक चले इस खेल महोत्सव में विद्यालय के चारों हाउस के छात्र–छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। विद्यालय परिसर में आयोजित इस महोत्सव में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, ऊँची कूद, लंबी कूद, बैडमिंटन, रेस और बॉक्सिंग सहित कई प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। हर खेल में प्रतिभागियों ने बेहतर खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। एक दिसंबर को फाइनल मुकाबलों के साथ खेल उत्सव का सफल समापन किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक तिवारी और प्रधानाचार्य संदीप राय ने विजेता टीम को शिल्ड तथा उपविजेता टीम को कप प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, अन्य खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक खेल उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस आयोजन की सफलता में तरुण सक्सेना, विवेक सिंह, अमिताभ सर, सगुस्ता मैम तथा चारों हाउस के सभी हाउस मास्टर्स एवं हाउस मिस्ट्रेसेज़ का योगदान सराहनीय रहा। विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने खेल उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें