November 2, 2026 11:26 pm

रेवाड़ी में 3 लाख कीमत के 11 किलो 502 ग्राम गांजा सहित तस्कर काबू

PNP न्यूज रेवाड़ी 11 नवंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नशा मुक्त रेवाड़ी- अभियान के अंतर्गत क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी पर प्रहार करते हुए करीब 3 लाख कीमत के मादक पदार्थ 11 किलो 502 ग्राम गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आगामी जाँच इकाई आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण के मुताबिक सीआईए में तैनात एएसआई अक्षय अपनी टीम के साथ गश्त पर गढी बालनी फ्लाईओवर के पास थे। सूचना मिली कि पुष्पेन्द्र निवासी गांव बाबरा जिला झज्जर की गांजा बेचने का काम करता हैं। वह आज अपनी बुलट बाइक पर जयपुर की तरफ से गांजा लेकर झज्जर की तरफ जाने वाला है। पुलिस टीम ने गढी बोलनी फ्लाईओवर के नीचे नाकाबंदी करके आरोपी तस्कर पुष्पेन्द्र को काबू कर लिया और मौके पर आरोपी की मोटरसाइकिल पर रखे बैग से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर बरामद गांजा का वजन किया, जो कि 11 किलो 502 ग्राम वजन मिला, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है।डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में केस दर्ज कराकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी गांजा कहां से और किस से लेकर आए और कहां किसको बेचना था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। इसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें