November 2, 2026 8:07 pm

मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट 

जहानाबाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मनोज कुमार

जहानाबाद जिले में मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान के बीच घोसी विधानसभा क्षेत्र के हरदासपुर गांव स्थित बूथ संख्या 220 पर दो गुटों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसके बाद कुछ समय के लिए मतदान बाधित हो गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद मतदान पुनः शुरू कराया गया।

 

वहीं, जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे तक जिले में 60.40% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं और मतदाताओं में काफी उत्साह है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें