Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जहानाबाद
मनोज कुमार
पहली बार मतदान में भाग लेने वाले युवाओं में बड़े उत्साह और जोश का अनुभव किया गया है। युवाओं ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मतदान केंद्र जाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई, और स्याही लगे उंगली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में गर्व महसूस किया। कई युवाओं ने कहा कि वे वोट डालते समय थोड़ा नर्वस जरूर थे, लेकिन यह अनुभव उन्हें अपनी नागरिक जिम्मेदारी का एहसास कराकर गर्वित करता है।युवाओं ने मतदान केंद्रों पर सुबह-सुबह लाइन में लगकर अपनी दबाव की जिम्मेदारी निभाई।वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली की तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर साझा करना आम रहा, जिससे और लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरणा मिली।पहली बार वोट देने वाले युवाओं ने कहा कि वे लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं और अपने वोट का महत्व समझते हैं।युवाओं ने कहा कि उनका मकसद सही उम्मीदवार का चयन करना और क्षेत्र के विकास में योगदान देना है।इन प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट होता है कि पहली बार मतदान करने वाले युवा नागरिक लोकतंत्र के प्रति सजग और जिम्मेदार हैं, और उनका यह उत्साह भविष्य में लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगा। इससे यह भी संकेत मिलता है कि युवा वर्ग अपने मताधिकार का प्रयोग बड़े उत्साह के साथ कर रहा है, जिसे देखकर लोकतंत्र का भविष्य उज्ज्वल नजर आता है।
[11/11, 4:59 PM] deepak tiwari Haryana: रेवाड़ी में 3 लाख कीमत के 11 किलो 502 ग्राम गांजा सहित तस्कर काबू
PNP न्यूज रेवाड़ी 11 नवंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
नशा मुक्त रेवाड़ी- अभियान के अंतर्गत क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी पर प्रहार करते हुए करीब 3 लाख कीमत के मादक पदार्थ 11 किलो 502 ग्राम गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आगामी जाँच इकाई आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण के मुताबिक सीआईए में तैनात एएसआई अक्षय अपनी टीम के साथ गश्त पर गढी बालनी फ्लाईओवर के पास थे। सूचना मिली कि पुष्पेन्द्र निवासी गांव बाबरा जिला झज्जर की गांजा बेचने का काम करता हैं। वह आज अपनी बुलट बाइक पर जयपुर की तरफ से गांजा लेकर झज्जर की तरफ जाने वाला है। पुलिस टीम ने गढी बोलनी फ्लाईओवर के नीचे नाकाबंदी करके आरोपी तस्कर पुष्पेन्द्र को काबू कर लिया और मौके पर आरोपी की मोटरसाइकिल पर रखे बैग से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर बरामद गांजा का वजन किया, जो कि 11 किलो 502 ग्राम वजन मिला, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है।डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में केस दर्ज कराकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी गांजा कहां से और किस से लेकर आए और कहां किसको बेचना था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। इसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।











