November 2, 2026 11:23 pm

बलिया में “यातायात जागरूकता माह-2025” का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक ने दिखाई रैली को हरी झंडी।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शनिवार को “यातायात जागरूकता माह-नवम्बर 2025” का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नवंबर माह को यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आर.डी. त्रिपाठी हाल में आयोजित सभा में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित एनसीसी कैडेट्स, समाजसेवियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मृत्यु दर चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेना चाहिए कि वह स्वयं भी नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा “दो पहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट लगाएँ, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य पहनें, ओवरस्पीड व नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें तथा वाहन के सभी कागजात साथ रखें। पार्किंग निर्धारित स्थान पर ही करें।” उन्होंने यह भी कहा कि यातायात माह का उद्देश्य जनता में यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को नियमों के प्रभावी अनुपालन व कार्यवाही के निर्देश दिए।

रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह चौराहा, ओवरब्रिज, धर्मशाला चौक, शहीद चौक होते हुए चित्तू पांडेय चौराहा पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात मो. उस्मान, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास सहित पुलिसकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएँ व बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। रैली में बच्चों और युवाओं का उत्साह देखने लायक था।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें