November 3, 2026 9:49 pm

खाली कुर्सी कर रही इंतज़ार कब होंगे सीएचसी अधीक्षक साहब संवार

निघासन खीरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी निघासन की अव्यवस्थाएं लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हालात यह हैं कि अधीक्षक की खाली कुर्सी वहीं की वहीं पड़ी है, लेकिन समस्याओं का अंबार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में एक्स-रे और ऑक्सीजन की सुविधा समय पर उपलब्ध न होने से मरीजों को काफी परेशानी होती है। कई बार गंभीर हालत वाले मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजना पड़ता है इधर, डॉक्टरों तथा अस्पताल परिसर में मौजूद प्राइवेट लड़कों द्वारा अभद्र व्यवहार और दबाव में बाहर की दवाएं लिखने की शिकायतें आए दिन सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में वायरल होती रहती हैं स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर दिखाई नहीं देते। अधीक्षक पद की सक्रियता व उपस्थिति की मांग तेज हो चली है निवासियों ने प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेकर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर : अनिल कुमार निघासन, लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें