November 2, 2026 10:25 pm

आज काशीराम जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अंबेडकर चौराहे पर इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय में न्यू वर्तमान जिला अध्यक्ष कांग्रेस नीरज तिवारी जी द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित हुआ

आज भारतीय राजनीतिज्ञ एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा महान समाज सुधारक कांशीराम जी का जन्म-जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाई गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहा कि दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की प्रखर आवाज, सामाजिक न्याय के पुरोधा और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपने विचारों और सामाजिक आंदोलनों के जरिये सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को नई ऊंचाई दी। उनके विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से निवर्तमान कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला,जिला सचिव सुरेश मिश्रा, राम रतन तिवारी,सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, राधे श्याम दूबे, रियाज सुलतान, शहजाद सलमानी, अरबाज आलम,नगर प्रभारी संजय इश्तियाक,बेलाल अहमद,रामधन यादव,राम मनोहर, मीरा देवी, आदि उपस्थित रहे l

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें