November 2, 2026 8:08 pm

*बुलन्दशहर सिकन्दराबाद में होली व जुमे की नमाज़ को शांतिपूर्ण कराने को लेकर एस0पी0 सिटी ने किया फ्लैग मार्च*

*नगर सिकन्दराबाद में होली व जुमे की नमाज़ सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दे की आजकल रमज़ान का पवित्र माह चल रहा है ओर आज 14 मार्च 25 को होली का त्यौहार भी मनाया जाना था ओर दोपहर में जुमे की नमाज़ भी अदा की जानी थी इस दोनों त्योहारों को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट हो गया था और आला अधिकारी लगातार पैदल फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर पैनी नजर बनाये रखें हुए थे।
उसी दिन यानी आज 14 मार्च 25 को पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा ओर नगर की मस्जिदों पर पुलिस मुस्तैद रही ओर नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही ओर गली मुहल्लों में पुलिस गश्त करती रही। पुलिस की पैनी नजर के बीच नगर में सकुशल होली का त्यौहार मनाया गया ओर दोपहर 2 बजे से जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ भी अदा की गयी। इसी बीच नगर के मुखिया संतोष कुमार जगराम , एस0पी सिटी शंकर प्रसाद व सी0ओ पूर्णिमा सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर में पैदल फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। लगभग 3 बजे तक यह दोनों त्योहार सकुशल संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसी बीच में कुछ होली के त्योहार में सड़को पर हुरदंग करने वालों व शांति व्यवस्था भंग करने वाले को को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
एस0पी0 सिटी शंकर प्रसाद ने बताया की आज 14 मार्च 25 को सुबह से नगर में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई थी और नगर की मस्जिदों पर पुलिस मुस्तैद रही थी और आज नगर एस0डी0एम व हमारे द्वारा नगर में पैदल फ्लैग मार्च किया गया ओर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया तो सबकुछ सही पाया गया नगर के दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं से जो अपील उ0प्र0 सरकार के मुखिया योगी आदित्य नाथ जी ने हमारे माध्यम से की थी उस अपील को दोनों समुदाय के लोगों ने स्वीकार करते हुए शासन के नियत समय पर होली शुरु कर दोपहर 1 बजे तक सकुशल समापन की गयी ओर जुमे की नमाज़ के समय में बदलाव कर 2 बजे से शुरु होकर सकुशल संपन्न हुई। इसके अलावा देखा गया की पुलिस की पैनी नजर हुरदंगीयों पर बनी रही ओर 1 बजे के बाद सड़क पर तेज रफ्तार से बाईक सवार 3 सवारीयों सहित दोडा़ने वाले हुरियारों को पुलिस ने पकड़कर थाने में बिठा लिया ताकी नगर में हुंरदंग ना हो ओर शांति व्यवस्था बनी रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें