November 2, 2026 8:09 pm

*पति के व्यवहार से पीड़ित महिला फांसी पर झूली *मायके

जगम्मनपुर, जालौन। पति के दुर्व्यवहार क्षुब्ध महिला ने फांसी के फंदे पर झूल आत्महत्या का प्रयास किया है वही मायके वालों ने पुलिस प्रार्थना को दे दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुराली जनों पर मारपीट करने व हत्या करने की नीयत से फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर में शिवानी पत्नी मुकेश ने फांसी के फंदे पर झूमकर आत्महत्या का प्रयास किया है वही शिवानी के
पिता मानसिंह निवासी चांदनपुरा (निनावली जागीर) थाना रामपुरा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरी पुत्री शिवानी का विवाह गत 2 वर्ष पूर्व मुकेश दोहरे पुत्र जागेश्वर दोहरे निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुरा के साथ बौद्ध धर्म रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। मानसिंह ने अपनी पुत्री के विवाह के समय यथा शक्ति दहेज दिया था लेकिन शिवानी के ससुरालीजन विवाह में मिले दहेज को अपर्याप्त मानकर असंतुष्ट रहते थे इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट व अत्याचार भी करते थे इस विषय पर चांदनपुरा व जगम्मनपुर दोनों पक्षों में कई बार वाद विवाद एवं घरेलू पंचायत भी हुई । कल दिनांक 14 मार्च की सुबह जगम्मनपुर किला के पीछे हरिजन बस्ती में कुछ छोटे-छोटे बच्चे होली खेलते हुए जागेश्वर दोहरे के घर में प्रवेश कर गए तब वहां उन्होंने फांसी के फंदे पर शिवानी को लटके देखा तो वह शोर मचा कर बाहर निकले, बच्चों का शोर सुनकर मोहल्ले व परिवार के लोग दौड़कर मकान के अंदर गए और उन्होंने फांसी पर लटकते देखा । मोहल्ला के लोगों की मदद से घर के लोगों द्वारा शिवानी को नीचे उतारा गया व गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले गए जहां चिंताजनक हालत होने पर उसे तत्काल उरई रेफर कर दिया गया । मेडिकल कॉलेज उरई में चिकित्सा उपरांत वह खतरे से बाहर बताई जा रही है । उक्त घटना में घायल शिवानी के पिता मानसिंह ने रामपुरा थाने में सांस,स्वसुर,पति व ननद पर अत्याचार करने व हत्या की नीयत से फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है । घटना में पीड़ित शिवानी ने होश में आने के बाद बताया कि मेरे पति मुकेश का किसी अन्य महिला के यहां आना-जाना है मना करने पर वह मेरी मारपीट करते हैं जिसके कारण मैंने स्वयं फांसी लगाई है । मेरे साथ प्रताड़ना की कार्यवाही में मेरे पति की अतिरिक्त परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं है। समाचार लिखे जाने तक अभियोग पंजीकृत नहीं हुआ है ।
उक्त संदर्भ में थानाध्यक्ष रामपुरा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उक्त आशय की तहरीर प्राप्त हुई है लेकिन घटना की भुक्तभोगी महिला शिवानी के कथन के आधार पर कार्यवाही की जाएगी , यदि प्रार्थना पत्र में लगाया गया सत्य है तो दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें