Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारूहेड़ा 31 अक्टूबर दीपक तिवारी
हरियाणा और राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर आज केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री राव इंद्रजित सिंह जी और अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-919 के भिवाड़ी-धारुहेड़ा खंड पर बार-बार उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर और साथ ही पर्यावरणीय संतुलन के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के साथ-साथ भिवाड़ी तथा धारुहेड़ा दोनों शहरों के रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।काफी लंबी मेहनत करने के उपरांत आखिरकार हमारे निवेदन पर केंद्र सरकार एवं केंद्रीय मंत्रियों ने धारूहेड़ा एवं भिवाड़ी में दूषितपानी की समस्या का सकारात्मक एक कदम आगे की ओर बढ़ाया है











