November 2, 2026 8:51 pm

बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

रेवाड़ी 31 अक्टूबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला एटा के गांव कनिकपुर निवासी शिवम व राहुल कुमार के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया कि गांव मीरपुर निवासी अमित कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 18 अक्टूबर को वह अपनी बाइक से हीरो मोटो कॉर्प कम्पनी धारूहेड़ा में अपनी ड्यूटी पर गया था। उसने अपनी बाइक को कम्पनी की पार्किंग में खडी किया था। जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला एटा के गांव कनिकपुर निवासी शिवम व राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को पेश अदालत करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें