November 2, 2026 9:37 pm

रेवाड़ी पुलिस द्वारा पूर्व गृह मंत्री “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई 

31 अक्टूबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी पुलिस द्वारा पूर्व गृह मंत्री “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाईन में अधिकारियों/कर्मचारियों ने पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के बाद नए भारत का निर्माण किया है, जिसके लिए राष्ट्र उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पटेल ने भारतीय संघ के साथ 562 देशी रियासतों को एकीकृत करके भारत को एकजुट और स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए यही हमारी ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिला पुलिस द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अलावा सभी थानों, चौकियों एवं पुलिस लाईन में राष्ट्रीय एकता की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए काम करते रहने की शपथ ली। इसके अलावा जिले में सभी थाना क्षेत्र में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। ‘रन फॉर यूनिटी’ में पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें