November 2, 2026 7:56 pm

मोबाइल बरामदगुम करने में बांसडीह पुलिस को मिली सफलता।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बलिया। थाना बांसडीह पुलिस ने एक गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उसे उसके स्वामी को सुपुर्द किया है। पुलिस की इस तत्परता से मोबाइल स्वामी ने बांसडीह पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामदगी अभियान” के अंतर्गत मिली है। इस अभियान की मॉनिटरिंग अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा की जा रही है, जबकि क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह की पुलिस टीम ने यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम साहोडीह निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल कुछ दिन पूर्व कहीं गुम हो गया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना बांसडीह में दर्ज कराई गई थी। पुलिस टीम ने मामले को CEIR पोर्टल पर पंजीकृत कर सर्विलांस सेल बलिया तथा थाना साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से मोबाइल की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम ने मोबाइल फोन बरामद कर उसे नियमानुसार उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल स्वामी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “बांसडीह पुलिस ने तत्परता और ईमानदारी के साथ मेरा मोबाइल ढूंढ निकाला, इसके लिए मैं पुलिस विभाग का हृदय से आभारी हूँ।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें