November 2, 2026 8:01 pm

: डिजिटल साक्षरता और नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम और जागरूकता चौपाल*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिनांक -30.10.2025 को महिला कल्याण विभाग, जनपद बलिया द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत श्री मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी के निर्देशानुसार और डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में *“डिजिटल साक्षरता और नारी सशक्तिकरण” और जागरूकता चौपाल* विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन *राधा कृष्ण एकेडमी, बलिया* में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन जिला प्रोबेशन अधिकारी रहें।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल युग की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना था।

आज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉक्टर अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया की महिलाओं का आर्थिक स्वालंबन जरूरी है ताकि परिवार व समाज के उत्थान में इनकी भूमिका को रेखांकित किया जा सके साथ ही हम सबों को मिलकर मादा भ्रूण हत्या को रोकना होगा तभी सामाजिक लिंगानुपात में समानता आ पाएगी ।आज के समय में डिजिटल फ्रॉड पर कैसे नियंत्रण पाएं इसके लिए हमें सक्रिय होकर अपने मोबाइल का उपयोग करना होगा ताकि डिजिटल फ्रॉड से बचा जा सके।

कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को डिजिटल माध्यमों के प्रयोग, ऑनलाइन सुरक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा आत्मनिर्भर बनने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।समाज में महिला शशक्तीकरण के लिए कार्य कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं *कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन* के संस्थापक *श्री विवेक तिवारी जी* को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर अंजली सिंह जिला मिशन समन्वयक,निकिता सिंह जेंडर स्पेशलिस्ट, सुमेश (HEW) , राहुल पाण्डेय ( सदस्य KSW) अध्यापिका , बालिकाएं आदि लोग उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति के इस चरण के माध्यम से महिलाओं में डिजिटल ज्ञान के साथ आत्मविश्वास एवं सामाजिक भागीदारी की भावना को बढ़ावा मिला।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें