November 2, 2026 5:54 pm

11 बजे तक नहीं पहुंचे शिक्षक, बच्चे रहे बिन निगरानी के, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बैरिया (बलिया)। शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा के प्राथमिक विद्यालय बाबू के डेरा नंबर-2 स्थित जयप्रकाश नगर में गुरुवार को शिक्षकों की घोर लापरवाही सामने आई। विद्यालय का निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक है, लेकिन गुरुवार को सुबह 11 बजे तक न तो प्रधानाचार्य और न ही अधिकांश शिक्षक विद्यालय पहुंचे थे।

विद्यालय परिसर में उस समय केवल शिक्षा मित्र नीलू सिंह, शिक्षक जगलाल यादव और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री अनिता कुमारी मौजूद थीं। इनकी देखरेख के बावजूद बच्चे विद्यालय परिसर में कक्षा के अंदर और बाहर बिना किसी निगरानी के इधर-उधर घूमते देखे गए। इससे शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर उजागर हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में इस तरह की स्थिति कोई नई नहीं है। आए दिन शिक्षक देर से पहुंचते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि “सरकार जहां एक ओर बच्चों की शिक्षा सुधारने के लिए कई योजनाएं चला रही है, वहीं शिक्षकों की ऐसी लापरवाही से बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।” इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अरविंद कुमार ने बताया कि “मामले की जानकारी मिली है। एक शिक्षक से बात हुई है जिनके घर में किसी की तबीयत खराब थी, जबकि दूसरे शिक्षक से संपर्क नहीं हो सका है। जांच के बाद जो भी शिक्षक दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें