November 2, 2026 6:55 pm

गोपालनगर में कटान से तबाही, दो दर्जन से अधिक घर नदी में समाए।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव को बचाने के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया सामूहिक कीर्तन, मां सरयू से लगाई गुहार।

तहसील संवाददाता – अजीत कुमार सिंह, बैरिया (बलिया)। बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपालनगर गांव में सरयू नदी की कटान ने तबाही मचा दी है। बाढ़ का पानी घटने के बाद भी नदी का रुख अब गांव के पश्चिमी टोले की ओर मुड़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भय और निराशा का माहौल है।

स्थानीय निवासी सुनील कुमार यादव ने बताया कि “मंतोष यादव, जगलाल, पप्पू और रामनाथ सहित कई ग्रामीणों के मकान पूरी तरह नदी में समा चुके हैं। दर्जनों अन्य घर भी खतरे के घेरे में हैं।”

उनके अनुसार अब तक दो दर्जन से अधिक घर नदी की लहरों में समा चुके हैं, जबकि सैकड़ों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि कटान की भेंट चढ़ चुकी है। कटान से परेशान ग्रामीणों ने अब मां सरयू से गांव की रक्षा की प्रार्थना के लिए सामूहिक कीर्तन शुरू किया है। कीर्तन में सुनील यादव, मंजीत यादव, राधुलाल यादव, शिवमुनी यादव, ओमप्रकाश, पूर्व प्रधान प्रदीप यादव, अर्जुन यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भाग ले रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कीर्तन उनके श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। उनका मानना है कि “मां सरयू अब यहीं रुक जाएं और हमारे घरों को बख्श दें।”

लोगों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल प्रभाव से कटान रोकथाम कार्य शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई, तो पूरा पश्चिम टोला नदी में समा सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें