November 2, 2026 10:47 pm

लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर इलाहाबाद बना प्रयागराज, फैजाबाद बना अयोध्या — अब मुस्तफाबाद को मिल रहा है नया नाम “कबीरधाम”* 

*लखीमपुर खीरी।* प्रदेश में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के नामों को उनके सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप पहचान देने की परंपरा अब लखीमपुर खीरी तक पहुँच गई है। इलाहाबाद को प्रयागराज और फैजाबाद को अयोध्या बनाए जाने के बाद अब जनपद लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर “कबीरधाम” किए जाने की चर्चा जोरों पर है सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय संत कबीरदास की शिक्षाओं और उनके सार्वभौमिक मानवतावादी संदेश को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां स्थित कबीरधाम आश्रम वर्षों से अध्यात्म, समानता और सेवा का केंद्र रहा है, जिससे यह नाम परिवर्तन पूरी तरह सार्थक माना जा रहा है स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कबीरदास की विचारधारा आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और “कबीरधाम” नाम इस भूमि की पहचान को नई ऊँचाई देगा वहीं प्रशासनिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जिस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें