November 2, 2026 9:41 pm

हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को रेवती पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बैरिया बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मुकदमे के वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में रेवती थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक शुभेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

ज्ञात हो कि दिनांक 23 अक्तूबर 2025 को वादी की तहरीर पर थाना रेवती में मु.अ.सं. 393/2025 धारा 109(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने इस प्रकरण में पहले ही पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था। इसी क्रम में आज दिनांक 26 अक्तूबर 2025 को उ0नि0 शुभेन्द्र सिंह मय हमराह टीम क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान ग्राम अधिसिझुआ स्थित गुमानी का डेरा से राजबली यादव पुत्र स्व. शिवजी यादव निवासी अधिसिझुआ, थाना रेवती, जनपद बलिया उम्र लगभग 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें