November 2, 2026 8:05 pm

युवा स्काउटिंग के सिद्धांत अपनाकर बनें आदर्श नागरिक : संजीव 

बदायूं : केसरी सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज टिकरी में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्त्वावधान में त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ देशभक्ति के माहौल में हुआ। स्काउट ने राष्ट्र सेवा और अनुशासन का संकल्प लिया। शिविर में प्राकृतिक आपदाओं में जीवन रक्षा की तकनीकें, टोली निर्माण, कार्य, दलनायक, कंपनी लीडर के उत्तरदायित्व, टीम वर्क के साथ अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को विकसित करने की ट्रेनिंग दी गई। बच्चों ने अपने सिद्धांत तैयार रहो का जयघोष किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रबंधक ऋषि पाल सिंह ने स्काउट ध्वज फहराकर शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। स्काउटिंग के माध्यम से विद्यार्थी आत्मनिर्भर और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में अथाह ऊर्जा और असीम शक्ति होती है। यदि उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन मिले, तो वे समाज और राष्ट्र दोनों के विकास में ऐतिहासिक योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्काउटिंग के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर आदर्श नागरिक बनें। प्रधानाचार्य देवेश कुमार ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने की दिशा में एक सशक्त माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति के संस्कार विकसित होते हैं।

शिविर के पहले दिन स्काउट मास्टर एवं प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, राष्ट्रध्वज और स्काउट ध्वज फहराने की विधि, गगनचुंबी मीनार बनाने की कला, सामूहिक अनुशासन की ट्रेनिंग दी। स्काउट गाइड ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया।

शिविर स्थल पर बी प्रिपेयर्ड– सदा तैयार रहो” का जयघोष वातावरण में जोश और प्रेरणा भरता रहा।

इस मौके पर मदनपाल सिंह, रणवीर सिंह, संतवीर, सर्वेश पाल सिंह, सूरजपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, संदीप कुमार, शिवम कुमार, विनय कुमार, मयंक शंखधार, रामबाबू, कंचन कुमारी, सुषमा भारती, राजकुमारी, अल्जमा आदि मौजूद रहीं।

जितेन्द्र कुमार यादव

स्टेट ब्यूरो चीफ

उत्तर प्रदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें