तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। जनपद बलिया की दोकटी पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन लाठी-डंडे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में की गई।
*घटना का विवरण*:-
दिनांक 23 अक्तूबर 2025 को थाना दोकटी में एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत की गई थी कि 22 अक्तूबर को विपक्षी पक्ष के लोगों ने एकराय होकर लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस आधार पर थाना दोकटी में मुकदमा संख्या 226/2025 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष दोकटी ने टीम गठित की। उपनिरीक्षक पवन निगम के नेतृत्व में पुलिस टीम जिसमें कांस्टेबल अंकित पेटल, सुरेन्द्र कुमार और रामबाबू गोस्वामी शामिल थे, ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्तों को वाजिदपुर ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त संजीत माली पुत्र लल्लन माली,मिसिर माली पुत्र त्रिलोकी माली,करिमन माली पुत्र त्रिलोकी माली,लल्लन माली पुत्र स्व. केशव माली,
राजेश माली पुत्र लल्लन माली
ये सभी निवासी दलनछपरा, थाना दोकटी, जनपद बलिया,गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन अदद लाठी-डंडे बरामद किए।











