Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया बलिया। थाना दोकटी पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर स्वामी को सुपुर्द किया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से चलाए जा रहे “मोबाइल बरामदगी अभियान” के अंतर्गत मिली है। अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।
जानकारी के अनुसार, संबंधित आवेदक का मोबाइल फोन बाजार जाते समय कहीं गुम हो गया था। मोबाइल स्वामी द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद थाना दोकटी पुलिस ने मोबाइल को CEIR पोर्टल पर पंजीकृत किया और सर्विलांस सेल बलिया व साइबर हेल्प डेस्क थाना दोकटी की मदद से उसकी खोज शुरू की।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को मोबाइल फोन को थाना क्षेत्र से बरामद कर स्वामी को नियमानुसार सुपुर्द किया।
मोबाइल प्राप्त होने पर स्वामी ने थाना दोकटी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की और कहा कि “पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।”











