November 2, 2026 8:05 pm

ग्राम अधिसिझुआ में मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट पांच आरोपी जेल भेजे गए।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बैरिया बलिया। थाना रेवती क्षेत्र के ग्राम अधिसिझुआ में बुधवार की शाम मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी के बाद विवाद और मारपीट हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर की शाम गांव में एक मूर्ति की स्थापना की गई थी, जिसके विसर्जन के अवसर पर पूजन और धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मंच से संबोधन करते हुए वर्तमान प्रधान ने अपनी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पूर्व प्रधान पर आलोचनात्मक व अभद्र टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही थाना रेवती पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और आवश्यक कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें