लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में बुधवार तड़के हादसा हो गया। कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्लीपर बस में भीषण आग लग गई, जिससे चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. कुछ यात्री खिड़कियों से कूद गए. घटना में करीब 20 यात्री मामूली रूप से झुलस गए लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बे में मुख्य चौराहे पर बुधवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब डग्गामार स्लीपर बस में आग लग गई. देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई. बस में करीब 100 यात्री सवार थे. स्थानीय लोगों की तत्परता से यात्रियों की जान बचाई जा सकी. कई यात्री खिड़कियों से कूद गए जानकारी के अनुसार स्लीपर बस दिल्ली से सीतापुर जा रही थी. बस मैगलगंज चौराहे पर यात्रियों को उतारने और जलपान के लिए रुकी थी. इसी दौरान बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा. कुछ ही पलों में लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर जान बचाई, जबकि उनका सारा सामान जलकर राख हो गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*











