November 2, 2026 9:37 pm

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर जिलेभर में भव्य गौपूजनोत्सव — गोवर्धन पूजा पर गोशालाएं आस्था से सराबोर* 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी, 22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा पर्व पर बुधवार को लखीमपुर खीरी की सभी गोशालाएं आस्था, भक्ति और वात्सल्य से सराबोर नजर आईं। शासन के निर्देश पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर पूरे जिले में गौपूजनोत्सव का भव्य आयोजन हुआ इसी क्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल स्वयं तहसील लखीमपुर के अंतर्गत गो संरक्षण केंद्र लघुचा पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से गौ पूजन किया, गायों को गुड़, केला एवं हरा चारा खिलाया, और जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वजन कल्याण की कामना की इस अवसर पर डीएम ने उपस्थित जनसमूह को गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनजागरूकता और सहभागिता बढ़ाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि “गोवर्धन पूजा के दिन गो-माता की विशेष पूजा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। शासन गो संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत है और गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है डीएम ने बताया कि जिले के सभी गोआश्रय स्थलों पर गो-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बीडीओ, नोडल अधिकारी और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए इस अवसर पर डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, सीवीओ डॉ. दिनेश सचान, बीडीओ सदर ज्ञानेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे इससे पूर्व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपने सरकारी आवास पर भी गौमाता का पूजन अर्चन किया और उन्हें फल, चना तथा गुड़ खिलाया।

वहीं, डीएम के निर्देश पर जिलेभर की सभी गोशालाओं में गौपूजनोत्सव के कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें एसडीएम, बीडीओ, नोडल अफसरों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गौ माता का पूजन किया, माला पहनाई और गुड़-केला खिलाया।

 

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें