Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आजादी के बाद भी 6 लाख से अधिक स्वतंत्रता सेनानी आज भी सरकारी दस्तावेजों में आतंकवादी :- अजीत वीर
गुरुग्राम 28 सितंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मोत्सव पर सामाजिक संस्था यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़की दौला के प्रांगण में लगी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप दिल्ली यूनिवर्सिटी श्री अरविंदो कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष मोहित यादव
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा स्कूल लेक्चर संगठन जिला गुड़गांव के पूर्व प्रधान महाराम यादव ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य नीना वर्मा एवं प्रमुख समाजसेवी अशोक यादव तथा संस्था यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत वीर यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्ष हरियाणा स्कूल लेक्चर संगठन जिला गुड़गांव के पूर्व प्रधान महाराम यादव ने कहा कि युवाओं को शहीद भगत सिंह को अपना आदर्श मान देश सेवा में अपना अहम योगदान देना चाहिए ताकि हम शहीद ए आजम भगत सिंह के सपनों का भारत निर्माण कर सकें।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी श्री अरविंदो कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष मोहित यादव ने बच्चो को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहां की हम सभी आज उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए शपथ लेते हैं कि हम उनकी तरह ही देश पर जब जब कुर्बान होने की जरूरत होगी हम तत्पर रहेंगे।
यंग इंडियन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत वीर यादव ने कहा कि बड़ा ही शर्मनाक विषय है कि 6 लाख से अधिक स्वतंत्रता सेनानी आज भी सरकारी दस्तावेजों में आतंकवादी हैं जिन्हें ना तो पिछली सरकारे और ना वर्तमान सरकार शहीदों का दर्जा दिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। बावजूद इसके प्रत्येक भारतीय के दिलों में शहीदों के प्रति विशेष सम्मान है।गौरतलब है कि यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन व नवयुग युवा संगठन व समस्त ग्राम खेड़की दौला के संयुक्त तत्वाधान में आज ही के दिन 2018 को मूर्ति की स्थापना की गई थी ताकि आने वाली पीढ़ियों को बलिदानी शहीद ए आज़म भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा मिल सके।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष एवं टीम में से घनश्याम, अजय कुमार, राजकुमार, बालवीर, नकुल, बलराज यादव, परमजीत वीर, स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।











