धारूहेड़ा 28 सितंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारी योद्धा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 118वें जन्म दिवस पर शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी धारूहेड़ा के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह चौक पर कमेटी की ओर से माल्यार्पण व सभा का आयोजन किया गया। कमेटी के सलाहकार नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव, अध्यक्ष सोशल एक्टिविस्ट कामरेड़ रमेश चन्द्र एडवोकेट, अजय जांगड़ा उपचेयरमैन नगर पालिका व सचिव राकेश सैनी पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार पार्षद ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके अलावा उपस्थित सदस्यों पवन कुमार उर्फ मन्नू, प्रेम फोजी, प्रवीन प्रजापति, संदीप, पंकज सैनी, जीतन शोर्या, नक्श शोर्या, नवीन अग्निहोत्री, महावीर, दिनेश गौड़, अरुण त्यागी, पवन कुमार, प्रीतम शर्मा, सागर, जयप्रकाश यादव, रोकी चौहान, सोनू बागोरिया, दीपक तिवारी, बलराम सैनी, इन्द्रराज, तेज सिंह शोर्या, राजेन्द्र प्रजापति, शीशपाल सैनी, श्रीभगवान, मुकेश सैनी, विकास, मनोज व दिनेश सैनी ने भी शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कमेटी के सदस्यों ने केक काटकर महान क्रांतिकारी शहीद को याद किया।











