November 2, 2026 9:43 pm

एमएलसी अनूप गुप्ता ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी। जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का शनिवार को विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिले की बड़ी आवश्यकता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एमएलसी ने कार्यदाई संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य मानक और गुणवत्ता के अनुरूप होना चाहिए ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या न हो। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज के समय से तैयार होने से जिले के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का स्थलीय अवलोकन किया और चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने निर्माण कार्य की तकनीकी जानकारी साझा की और कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार निर्माण कार्य पर निगरानी रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान एमएलसी ने विश्वास जताया कि यदि कार्य तय समय सीमा और मानक के अनुसार होता रहा तो जल्द ही लखीमपुर को अपना मेडिकल कॉलेज मिलने का सपना साकार होगा। इस दौरान सीएमएस मेल डॉ आरके कोली व सीएमएस फीमेल डॉ अमित कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

 

 

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें