Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाडी 23 सितंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में रेवाड़ी में “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन की शुरूआत करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री एमएल रंगा व कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छाबडी की अगुवाई में सैंकडों की संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से पोसवाल चैक तक वोट चोर गद्दी छोड के नारे लगाए। भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए चिरंजीव राव ने कहा कि हरियाणा की मौजूदा सरकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी चोरी से बनी है। चोरी शब्द तो इनके लिए छोटा है। भाजपा सरकार ने तो चुनाव आयोग के साथ मिलकर सरेआम डकैती मारी है। पूर्व विधायक चिरंजी राव ने कहा कि राहुल गांधी जी ने देश की जनता के सामने सच्चाई रख दी है कि “जहां-जहां भाजपा चुनाव जीती है, वहां-वहां वोट चोरी हुई है।” उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी यही खेल खेला गया और भाजपा ने जनता का हक छीनकर गद्दी हथियाई है।
चुनाव में वोट चोरी के सबूत स्ट्रॉन्ग रूम की लाईट को लंबे समय तक बंद रखा गया।
5 बजे, 7 बजे और यहां तक कि 11 बजे तक वोट प्रतिशत बढ़ता रहा।
बावल में सी-फार्म बंद होने के बाद भी वोट संख्या बढ़ी। ईवीएम मशीनें चुनाव की गिणती वाले दिन संदिग्ध रूप से 99 प्रतिशत बैटरी दिखा रही थीं।चिरंजीव राव ने कहा, “यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि लोकतंत्र की डकैती है। भाजपा ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से जनता के वोट पर डाका डाला और सत्ता पर कब्जा किया। हरियाणा की भाजपा सरकार वोट चोरों की सरकार है।”
पूर्व मंत्री एम एल रंगा ने बताया कि जनता अब भाजपा के झूठ और चोरी को पहचान चुकी है। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रहा “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन हर गांव, हर घर तक पहुंचेगा और सच्चाई की लड़ाई जीतेगा।कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छाबडी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हर गांव-हर गली में जाएगी, जनता को सच्चाई बताएंगे और भाजपा के इस काले खेल का पर्दाफाश करेंगे।
कार्यक्रम में सबसे पहले श्रीमति शकुंतला भगवडिया पूर्व मंत्री के सुपुत्र के आक्समिक् निधन पर जिला काँग्रेस की तरफ से शौक परस्ताव पारित किया गया व दो मिनट का मोन धारण करके संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम के पश्चात शहीदी दिवस राव तुलाराम चैक पर शहीदो को श्रधांजलि अर्पित की। मंच का संचालन दीवान सिंह चैहान पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया।
आज की मीटिंग मे मुख्य रूप से वेद प्रकाश विद्रोही प्रवक्ता हरियाणा काँग्रेस, मनु यादव पुत्र श्री जगदीश यादव पूर्व मंत्री, मनोज यादव दखोरा, भरत सिंह हरचंदपुर, पवन भाड़ावास, रामजस सरपंच कसौली, भोपाल सरपंच पिथनवास, जोगेंर्द सरपंच बसई, ईश्वर महलावत्, महेंद्र छाबड़ा, दिनेश ठेकेदार, रामपत् सरपंच गुरावडा, गजराज पल्हवास, चरण सिंह सरपंच कवर सिंह पार्षद, जवान सिंह, मुनि राम सरपंच बुढल्ला, महेंद्र सरपंच, जिले सिंह पार्षद, राजबीर कंवाली मौजूद रहे।











