November 2, 2026 9:40 pm

ग्राम गभ्वाई, थाना अलापुर में अनुसूचित जाति के युवक व परिवार पर दबंग प्रधान पति व साथियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है*

*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर मनोज यादव

लोकेशन बदायूं गभ्वाई

 

प्राप्त तहरीर के अनुसार, प्रार्थी रमेश चन्द्र जाटव निवासी गभ्वाई ने आरोप लगाया है कि उसके भतीजे सुमित कुमार ने गाँव की जाटव बस्ती में गन्दगी व पानी की समस्या का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर अपलोड किया था। इसी बात से ग्राम प्रधान पति स्वालीन खाँ व उसके साथी नाराज हो गए।

 

आरोप है कि 22 सितम्बर 2025 को लगभग सुबह 11:15 बजे प्रार्थी का बेटा वीरेश कुमार और भतीजा सुमित कुमार जब आयुष्मान कार्ड हेतु ई-केवाईसी कराने पंचायत घर पहुँचे, तो वहाँ मौजूद स्वालीन खाँ (प्रधान पति), नदीम खाँ, रहीम खाँ (पंचायत सहायक) ने जातिसूचक गालियाँ देते हुए उन पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, लोहे की पाइप से मारपीट की गई, जिससे वीरेश घायल हो गया। हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

 

शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण आरिफ अली खाँ, परवेज खाँ समेत अन्य लोग पहुँचे और बीच-बचाव किया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है।

 

प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि दबंगों के डर से परिवार पलायन को मजबूर है। गाँव मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण उसकी जातिगत संख्या कम है, जिससे भविष्य में जान-माल का खतरा बना हुआ है। घटना का वीडियो व सबूत भी मौजूद बताए गए हैं।

 

पीड़ित ने थाना अलापुर पहुँचकर एफआईआर दर्ज करने व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की माँग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें