Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 17 सितम्बर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
कस्बा धारूहेंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत हुई। नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह, उपप्रधान अजय जांगडा व अन्य कर्मचारियों ने दिल्ली रोड पहुंच सफाई अभियान में हिस्सा लिया। नपा पार्षद व कर्मचारियों ने मिलकर जगह-जगह पड़ा कचरा एकत्र किया और उसे कचरा वाहन में डाला।
इस दौरान लोगों को भी स्वच्छता रखने व अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने का संदेश दिया गया l सेवा पखवाड़ा अभियान के लिए स्पेशल जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष प्रचार वाहन को कस्बा की गलियों में भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में पौधारोपण भी किया गया। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत नपा प्रशासन ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है। अभियान के दौरान हर दिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, जन जागरूकता वो सेवा से जुड़े कार्य शामिल रहेंगे।नपा चेयरमैन कंवर सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को समाजहित और स्वच्छता से जोड़ना है। साथ ही गांधी जयंती तक चलने वाले इस कार्यक्रम से कस्बा में सेवा और जनभागीदारी का संदेश पहुंचेगा। कंवर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के साथ आगे बढ़ाया।











