November 2, 2026 8:05 pm

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर इंदिरा स्टेडियम में 15 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ* 

जनपद जालौन, 17 सितम्बर 2025 सूचना विभाग प्रकाशनार्थ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रितिक कुमार पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

 

मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस अवसर पर आज इंदिरा स्टेडियम में सूचना विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व, न्यू इंडिया @2047 की परिकल्पना तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों को भव्य चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर मा० जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविन्द चौहान, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन तथा भाजपा जिला अध्यक्षा उर्विजा दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी के शुभारम्भ के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, सामाजिक संगठन, व्यापारी व आमजन मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के जीवनवृत्त और सरकार की उपलब्धियों को दर्शाते चित्रों का अवलोकन कर गहरी रुचि दिखाई। युवाओं में न्यू इंडिया @2047 के विजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री के विजन और सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुँचाने के लिए इसे सराहनीय पहल बताया। प्रदर्शनी प्रतिदिन आमजन के लिए खुली रहेगी, जहाँ नागरिक विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य कोषाधिकारी आनंद सिंह, आबकारी अधिकारी भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, अधिशाषी अधिकारी राम अचल कुरील, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज तिवारी आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें