November 2, 2026 8:06 pm

क्या सेवा पखवाड़े में गुरुग्राम को नारकीय हालात से मुक्त करा पाएगी भाजपा – धर्मेंद्र मिश्रा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुग्राम 17 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

वरिष्ठ कांग्रेस युवा नेता धर्मेंद्र मिश्रा ने गुरुग्राम के हालात को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया है। धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के जन्म दिन को लेकर सेवा पखवाड़ा अभियान चलाने का दंभ तो जरूर भर रही लेकिन पीछे का चेहरा कुछ और है, प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह से नाकाम है। धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासन भी अपना काम जिम्मेदारी के साथ नहीं कर पा रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण गुरुग्राम है जहां इस समय जलभराव की समस्या चरम सीमा पर है। जल निकासी की व्यवस्था न होने तथा ड्रेनेज और सीवर लाइनों के जाम होने के कारण शहर में नारकीय स्थिति बनी हुई है। कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया, सूरत नगर, राजेंद्र पार्क, विष्णु गार्डन, लक्ष्मण विहार, सेक्टर 4, अशोक विहार, बस अड्डा आदि,इलाकों में जलभराव की समस्या अत्यंत ही गंभीर है। बारिश के दौरान लोगों को घरों में कैद होना पड़ रहा है। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जा रहा है। स्कूलों में भी पानी भरा है। धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि सबसे बड़ी विडंबना है कि सरकार की इस लापरवाही के कारण जलभराव वाले इलाकों में सभी सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, सडक़ों पर गड्ढे हो गए हैं और हादसे पेश रहे हैं। लोगों को कीमती जिंदगी हादसों में बर्बाद हो रही है। गुरुग्राम के चारों तरफ गंदगी का आलम है, डंपिंग सेंटरों पर कूड़ा सड़ रहा है और लोगों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस बदहाली के बीच भाजपा किस तरह से सेवा पखवाड़ा मनाएगी, इसका जवाब स्वयं भाजपा ही दे सकती है, लेकिन एक बात अवश्य है कि भाजपा सरकार की इस लापरवाही और धोखेबाजी का जवाब जनता वोट के चोट से जरूर देगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें