November 2, 2026 8:59 pm

कालिया की रेकी कर बदला लेने के लिए रची थी साजिश; पुलिस ने आरोपी दबोचा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 26 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने गत 23 अगस्त को शहर के मोहल्ला भजन का बाग में एक युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला कंपनी बाग रेवाड़ी निवासी दीपांशु उर्फ यशु के रूप में हुई है।

 

सीआईए प्रभारी सुमेर सिंह के अनुसार मामले में शहर के मोहल्ला भजन का बाग निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत 23 अगस्त को शाम के समय उनका लड़का रोहित उर्फ कालिया घर का कुलर ठीक करवाने के लिए बाहर गया था। शाम 3:30 बजे जब वह घर पर वापस लौट रहा था, तभी तीन युवक उसका पीछा करते हुए घर पर आ गए। रोहित ने शोर मचाया कि कुछ युवक उस पर गोली चला रहे है।

 

इस दौरान उनमे से दो युवकों ने रोहित को पकड़ लिया और रोहित उनसे छुड़ाने की कोशिश में घर के अंदर आ गया। तभी एक आरोपी ने अपने हथियार से रोहित पर गोली चला दी। गोली रोहित की पीठ पर लगी। गोली लगने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने रोहित को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया दिया था, जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना शहर में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में आगामी विवेचना सीआईए द्वारा की गई, जिसमें प्रत्येक एंगल व बारीकी से सभी पहलुओं को ध्यान में रख कार्यवाही की गई। आसपास लगे कैमरा की सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीआईए ने इस मामले में संलिप्त एक आरोपी मोहल्ला कंपनी बाग निवासी दीपांशु उर्फ यशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

खुलासा- पुलिस पूछताछ में काबू किए गए आरोपी दीपांशु उर्फ यशु ने बताया कि गत 23 अगस्त को उसके साथी सुजल ने फोन करके उसे बस स्टैंड की पार्किंग में बुलाया था। सुजल व उसके दो अन्य साथियों ने उसे बताया कि रोहित के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसके बाद सुजल उसे रोहित की निगरानी के लिए मोहल्ला भजन का बाग में बाइक पर छोड़कर आया था। जब रोहित उर्फ कालिया कूलर लेकर वापस घर आ रहा था तो इसकी सूचना दीपांशु ने सुजल को दे दी थी, जिसके बाद सुजल स्कूटी पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया था और सभी ने मिलकर रोहित उर्फ कालिया का पीछा करते हुए गोली चला दी थी। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। इस वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें