November 2, 2026 8:49 pm

रेवाड़ी में ग्रीन बेल्ट के साथ पार्कों व चौराहों का होगा सौंदर्यकरण 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 26 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि स्वच्छता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए औद्योगिक व शिक्षण संस्थान सामाजिक दायित्व निभाते हुए जनहित में अपना योगदान दें। म्हारा रेवाड़ी स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत सम्बंधित संस्थाएं सीएसआर गतिविधियों के तहत स्वच्छता मुहिम के 11 सप्ताह के अंतराल में सफाई कार्य के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व प्रभावी रूप से निभाएं। डीसी लघु सचिवालय परिसर सभागार में सीएसआर गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक ले रहे थे।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वच्छ हरियाणा की सकारात्मक सोच को सार्थक करने के लिए रेवाड़ी जिला आमजन की सक्रिय सहभागिता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के जनहित में शुरू किए गए महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य स्वच्छ वातावरण की परिकल्पना को साकार करना है। उन्होंने कहा कि शहर के चौक- चौराहों के साथ ही ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण व सुधारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसमें विभाग के साथ ही सामाजिक सहभागिता बेहद जरूरी है। मिशन मोड़ में सभी इस पुनीत अभियान में सहयोगी बनें।

डीसी ने औद्योगिक व शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वे अपने संस्थान में सफाई अभियान श्रमदान के रूप में चलाएं। साथ ही कर्मचारियों को स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प दिलाएं। उन्होंने कहा कि सम्बंधित संस्थान ग्रीन बेल्ट व पार्कों के रखरखाव पर ध्यान देते हुए सरकार के इस जनहितकारी कदम में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि मार्केट एसोसिएशन, आरडब्ल्यूए व अन्य सामाजिक संस्थाएं भी म्हारा रेवाड़ी स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम में अपनी उल्लेखनीय भागीदारी निभाते हुए आगामी 11 सप्ताह के कार्यकाल में विकासात्मक व सुखद स्वच्छ वातावरण बनाएं। उन्होंने कहा कि कूड़ा करकट सड़कों पर नजर न आए इसके लिए सभी जागरूकता के साथ स्वच्छता अभियान में कार्य करें।

इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्मप्रकाश, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल मनोज कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, ईओ एचएसवीपी दीपक घनघस, नगर परिषद ईओ सुशील कुमार, एक्सईएन अंकित वशिष्ठ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें